आज बदलेगा मौसम का मिजाज देखे कहा कहा होगी बारिश

मौसम अपडेट – एक और पश्चिमी सिस्टम के कारण पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी राज्यों तक मौसम में बदलाव होगा कही बर्फबारी होगी कही बारिश तो कही कही ओले भी गिर सकते है 100 दिन से चल रही शुष्क मौसम को उतर भारत में 23 जनवरी को आए सिस्टम ने प्रभावी रूप से समाप्त कर दिया अगर आप Sachhi News प्लेट फॉर्म पे पहली बार पधारे हैं तो हमारे साथ जुड़ कर डेली ताजा अपडेट जान सकते हैं

आज मौसम का अनुमान

आज से मौसम का मिजाज बदलेगा मैदानी इलाकों में दोपहर या शाम के समय बादल बढ़ने की शुरुआत होगी और पहाड़ी क्षेत्र में हल्की मध्यम बर्फबारी देखने को मिल सकती है आज मैदानी क्षेत्रों में इस सिस्टम कोई खास प्रभाव नजर नहीं आएगा लेकिन कुछ जगह बूंदाबादी भी हो सकती है ।

कल का मौसम कैसा रहेगा

27 जनवरी यानि कल पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव ज्यादा देखने को मिलेगा बादलों की गतिविधियां बढ़ेगी गरज चमक बादलों में नजर आएगी इस सिस्टम से राजस्थान,पंजाब,हरियाणा, दिल्ली ओर उतर प्रदेश के विभिन्न जगह हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है कुछ स्थानों में तेज बारिश नजर आ सकती हैं कुछ जगह ओले का प्रकोप भी हो सकता है और इस सिस्टम का असर कुछ हिस्सों में मध्य प्रदेश में भी दिखेगा जिस से हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है

पहाड़ी इलाकों में कैसा रहेगा मौसम

इस पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां नजर आएगी जम्मू कश्मीर,हिमाचल प्रदेश,उत्तराखंड के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बर्फबारी संभावना है लेकिन निचले इलाकों में तेज बारिश भी हो सकती है

जैसे जैसे यह पश्चिमी विक्षोभ सिस्टम आगे बढ़ेगा पीछे पीछे मौसम मैदानी क्षेत्रों में साफ होता जाएगा इसके बाद 1 फरवरी और 3,4 फरवरी के आसपास एक बार फिर मौसम बदलने का अनुमान है जिसकी जानकारी आपको समय अनुसार दे दी जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp ग्रुप जॉइन करें