उत्तर भारत पर गर्मी के बेरहम दौर के बाद आखिरकार WD आ चुके हैं। जिसके कारण भीषण गर्मी से राहत मिली है। इस समय भी दक्षिण राजस्थान, पश्चिम मध्यप्रदेश, बुंदेलखंड में बड़ी राहत आनी बाकी है, इन इलाको में तेज गर्मी के प्रकोप अभी भी जारी है।
जबकि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होगी, कुछ जगह तेज बारिश और ऊपरी पहाड़ी इलाकों पर ताजा बर्फबारी देखने को मिलेगी।
मैदानी इलाकों में इस सिस्टम का प्रभाव अब पूर्व की तरफ खिसक चुका है। जिसके कारण आज उत्तर प्रदेश में भारी मौसमी बदलाव होगा।
आज दोपहर बाद से देर रात के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरपूर्वी राजस्थान, उत्तर मध्यप्रदेश और सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में गरज चमक और आंधी के साथ में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश होगी, कुछ जगह तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि भी संभव है।

पूर्वांचल के कई जिलों में कई जगह झमाझम बारिश होगी, कही कही भारी बारिश की भी संभावना है।
कल भी पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्यप्रदेश में मौसम आज से ज्यादा सक्रिय रहेगा। जिसके कारण कई जगह आंधी और बारिश होगी।
राजस्थान और पश्चिमी मध्यप्रदेश में मौसम तो बदलेगा मगर बरसात बड़े पैमाने की जगह बिखरे तौर पर और हल्की ही होगी।
अगला सक्रीय पश्चिमी विक्षोभ 4 मई से 8 मई के बीच बरसात लेकर आ रहा है। मगर उससे पहले गर्मी फिर से पैर फसाने आएगी।
आगे की जानकारी समयानुसार दे दी जाएगी।
उत्तर और मध्य भारत की ताजा मौसमी जानकारियों के लिए आप हमे channel पर follow जरूर करें
© Weather of Bharat
पोस्ट ऑल क्रेडिट sahil bhatt











Leave a Reply