उत्तर और मध्य भारत में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज सुबह से मौसम लगातार बिगड़ा हुआ बना हुआ है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कई हिस्सों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश दर्ज की जा चुकी है। कई स्थानों पर गरज चमक के साथ तेज बारिश और ओले भी देखने को मिले हैं, जिससे मौसम पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है।

वर्तमान स्थिति के अनुसार, नए बादल लगातार राजस्थान और पंजाब के ऊपर विकसित हो रहे हैं और यह सिस्टम हरियाणा, दिल्ली और मध्यप्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा है। हवा के ऊपरी स्तरों में नमी और अस्थिरता बनी हुई है, जिसके कारण बादलों का विकास तेजी से हो रहा है और अगले कुछ घंटों तक यह गतिविधियां जारी रहने की पूरी संभावना है।
अगले 1 से 3 घंटों के दौरान गुरूदासपुर, तरन तारन, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, बरनाला, फरीदकोट, मुक्तसर, भटिंडा, फाजिल्का, लुधियाना, होशियारपुर, नवांशहर, रोपड़, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, मोहाली, चंडीगढ़, पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, सिरसा, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, जयपुर, अजमेर, जोधपुर, फलोदी, जैसलमेर, बालोतरा, पाली, राजसमंद, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, टोंक, बांसवाड़ा, झालावाड़, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, उज्जैन, राजगढ़, आगर मालवा, श्योपुर, शिवपुरी, अशोक नगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, झांसी, ललितपुर, महोबा, जालौन, कानपुर, औराई, उन्नाव, बाराबंकी, लखनऊ, कासगंज, शाहजहांपुर, कन्नौज, हरदोई, सीतापुर, फतेहपुर, बदायूं, सम्भल, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, बिजनौर, हरिद्वार, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, देहरादून, टिहरी, शिमला, सोलन, सिरमौर, कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर जिलों में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी, जबकि कई स्थानों पर तेज बारिश, गरज चमक और ओलावृष्टि की गतिविधियां भी दर्ज की जा सकती हैं।
यह सिस्टम आगे बढ़ते हुए मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के आंतरिक हिस्सों में भी असर डालेगा, जहां शाम और रात के समय गतिविधियां और बढ़ सकती हैं। कुल मिलाकर अगले कुछ घंटों तक उत्तर और मध्य भारत के बड़े हिस्से में मौसम सक्रिय और बदला हुआ बना रहेगा।
पोस्ट क्रेडिट sahil bhatt
© Weather of Bharat











Leave a Reply