राजस्थान मौसम राजस्थान के तमाम जिलों में तापमान उस रेंज में पहुंचने लगा है जो आमतौर मध्य मार्च पहुंचता है

राजस्थान मौसम – राजस्थान के तमाम जिलों में तापमान उस रेंज में पहुंचने लगा है जो आमतौर मध्य मार्च या दूसरे पखवाड़े मार्च में पहुंचता है बल्कि राजस्थान ही भारत के कई राज्यों में कई शहरों में ऐसी स्थिति दिखाई पड़ रही हैं किसानों के लिए खेती के लिए चिंता का कारण है आम लोग भी परेशान होने लगे हैं इस आर्टिकल मे 21 से 26 तक मौसम अपडेट चर्चा करेंगे

राजस्थान में कुछ दक्षिणी हवाएं अरब सागर से आएगी आने वाले समय में लेकिन उतर के कुछ जिलों को छोड़कर गंगानगर,हनुमानगढ़ , चूरू झुंझनू,अलवर,बीकानेर, भरतपुर, दौसा करौली इन भागों में उतर की हवा का थोड़ा बहुत प्रकोप बना हुआ है 21,22,23 तक पूरे राज्य पर उतर की ठंडी हवाओं का असर कम रहेगा ज्यादातर गर्म हवाए कमजोर हवाएं उमस भरी हवाएं नीचे से आ रही हैं उनका प्रभाव रहेगा नागौर में पाली,सवाई माधोपुर,टोंक,बूंदी,कोटा, बारां झालावाड़,भीलवाड़ा, चितौड़गढ़,डूंगरपुर,उदयपुर,सिरोही, इन सभी भागों पर हवाओं का असर रहेगा जो उमस भरी होंगी फिर 23 फरवरी को चांस है कि उतर की हवाओं का प्रभाव थोड़ा सा बढ़ेगा जिस से अजमेर,बाड़मेर,भीलवाड़ा, बूंदी, बारां, झालावाड़ इन भागों पर जब उतर हवाओं का प्रभाव थोड़ी सी राहत मिलेगी सुबह के समय ठंड महसूस करेंगे दिन में गर्म ही रहेंगे अभी कोई बारिश की संभावना नहीं है अचानक कोई परिवर्तन होगा आगे की जानकारी लेकर हाजिर होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp ग्रुप जॉइन करें