आज दिनभर ग्वार भाव में क्या रहा दिल्ली भाव में कितनी हलचल जाने पूरी रिपोर्ट

ग्वार रिपोर्ट – आज मंडियों और वायदा बाजार दिनभर रिपोर्ट जानेंगे आज क्या हलचल रही मंडियों में साथ दिल्ली भाव भी जानेंगे आज क्या रुख बना रहा मंडियों में अगर आप पहली बार हमारे पोर्टल पर आए हो ग्रुप से अवश्य जुड़े

दिनभर ग्वार रिपोर्ट

आज वायदा बाजार में सुबह से ही मंदी का रुख बना रहा और दोपहर बाद ग्वार गम वायदा में हल्का सुधार नजर आया 129 रुपए तेजी के साथ 10,173 पर ग्वार गम वायदा बंद हुआ जानेंगे आज मंडियों में ग्वार भाव क्या बने रहे

शुरुवात हरियाणा की मंडियों से करते आज सिवानी मंडी ग्वार 5460 तक बोले गए,हरियाणा की मशहूर आदमपुर मंडी में आज ग्वार भाव 5420 प्रति क्विंटल तक बोली भाव बोले गए, वही सिरसा मंडी में आज ग्वार भाव 4500 से लेकर 5240 रुपए तक अधिकतम भाव नजर आए ऐलनाबाद मंडी में आज ग्वार भाव 4800 से 5200 प्रति क्विंटल तक बने रहे राजस्थान की मंडियों पर नजर डाले आज शुरुवात श्री गंगा नगर मंडी से ग्वार आज 5000 से 5450 रुपए क्विंटल तक रहे 300 बोरी की आवक नजर आई रायसिंहनगर मंडी में आज ग्वार रेट 5220 रुपए उच्चतम भाव दर्ज हुए,जैतसर मंडी में ग्वार 4500 से 5300 तक रहे,श्री विजयनगर मंडी में ग्वार भाव आज 5280 रुपए तक ही दर्ज किए गए

दिल्ली नो ट्रेड भाव

दिल्ली चने के भाव में 25 रुपए सुधार नजर आया MP लाइन चना 5900 से 5925 रहे राजस्थान लाइन वाले चने 35 रुपए तेज होकर 5975 रुपए तक भाव रहे वही दिल्ली बाजार मूंग भाव राजस्थान क्वालिटी वाले मूंग 5500 से 7550 रुपए तक रहे गेहूं लाइन में MP, यूपी,राजस्थान लाइन गेहूं 2780 रुपए तक नज़र आए

नोट व्यापार खुद के विवेक से करें व्यापार में भाव इस्तेमाल करने से पहले कन्फर्म अवश्य भाव कभी चेंजिंग आ सकती हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp ग्रुप जॉइन करें