उत्तर भारत के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में तीन दिन के गैप के बाद एक बार फिर से मौसम में बड़ा बदलाव होने को आ रहा है। पिछले पश्चिमी विक्षोभ से पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां दर्ज की गईं, कुछ जगह भारी बारिश भी रिकॉर्ड हुई। जबकि राजस्थान में पिछले पश्चिमी विक्षोभ का असर इतना खास नहीं रहा, जिसकी संभावना व्यक्त की गई थी। राजस्थान के पश्चिमी, उत्तरी और मध्य इलाकों में बादलवाही के बीच हल्की बारिश की गतिविधियां ही हुईं। बहरहाल अब एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत की तरफ अग्रसर है, जिसका असर आज दोपहर बाद से राजस्थान और पंजाब के इलाकों से सबसे पहले शुरू होगा, जो धीरे-धीरे फिर पंजाब के अंदरूनी इलाकों, उत्तर-पूर्वी एवं मध्य राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में भी अलग अलग टाइम पर अंत में देर रात तक असर दिखाएगा।
आज का मौसम पूर्वानुमान
आज दोपहर बाद राजस्थान के श्रीगंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनू, अलवर, जयपुर, नागौर, फलोदी, जैसलमेर और जोधपुर जिलों में बादलवाही के बीच बूंदाबांदी व हल्की-फुल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।
शेष बचे राजस्थान के दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी इलाकों में मौसम हल्की बादलवाही वाला रहेगा, बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि कुछ जगहों पर जहां बादलवाही गहराएगी, वहां कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।
पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा के लगभग सभी जिलों में आज शाम से बादलवाही गहराएगी, जिसके बीच शाम से लेकर देर रात के घंटों में बूंदाबांदी व हल्की बारिश की गतिविधियां दर्ज की जाएंगी।
देर रात के घंटों में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, हापुड़, गाजियाबाद, बागपत और बुलंदशहर जिलों में बूंदाबांदी की गतिविधियां होंगी।पहाड़ी इलाकों में भी इस पश्चिमी विक्षोभ से आज दोपहर बाद से निचले पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और ऊपरी पहाड़ी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी की गतिविधियां शुरू होगी, जो कल सुबह या सुबह बाद से बढ़ते-बढ़ते भारी बर्फबारी में तब्दील हो जाएंगी।
आगे का मौसम पूर्वानुमान
यह पश्चिमी विक्षोभ पिछले पश्चिमी विक्षोभ से बड़े पैमाने पर असर दिखाएगा। साथ ही यह पश्चिमी विक्षोभ पिछले सिस्टम की तुलना में कम रफ्तार से आगे बढ़ेगा।
क्योंकि पिछले WD की बात करें तो पिछला सिस्टम काफी तीव्र गति से आया था और एक बार की ही बारिश के बाद मौसम खुलने लग गया था, लेकिन इस पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादल लगातार और बार-बार बनेंगे, जो लगभग पूरे दिन की प्रक्रिया में बारिश की कार्यवाही बार-बार करेंगे।जिसकी वजह से एक ही जगह को बार-बार बारिश देखने का मौका मिलेगा और बार-बार बादल बनकर विभिन्न इलाकों में कभी हल्की, कभी तेज बारिश की गतिविधियां होगी।
27 जनवरी का मौसम पूर्वानुमान
27 जनवरी की सुबह-सुबह के समय जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड के लगभग सभी ऊपरी पहाड़ी इलाकों में फिर से भारी से अति भारी बर्फबारी की गतिविधियां होंगी। कश्मीर घाटी, दक्षिणी लद्दाख, हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति, किन्नौर, ऊपरी शिमला रेंज, उत्तराखंड के उत्तरकाशी, उत्तरी देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली स्थित बद्रीनाथ, केदारनाथ और पिथौरागढ़ के भी ऊपरी पहाड़ी इलाकों में भीषण बर्फबारी भी संभव है।
जबकि मैदानी इलाकों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, संपूर्ण पश्चिमी उत्तर प्रदेश, अवध, बुंदेलखंड, उत्तर और पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश के पश्चिमी और उत्तरी जिलों में बिखरे तौर पर हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां होंगी। कुछ जगह थोड़े समय के लिए तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी संभव है।
पूर्वी पंजाब, पूर्वी और दक्षिण हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी यूपी में कुछ जगह भारी बारिश भी संभव है।
इस सिस्टम का असर दक्षिणपश्चिमी राजस्थान (जैसलमेर, बाड़मेर, जालौर, जोधपुर आदि) और गुजरात पर इस कुछ खास नहीं होगा। सिर्फ बूंदाबांदी की गतिविधियां कही कही हो सकती है।
इस बार के सिस्टम में ओलावृष्टि कुछ तीव्र रह सकती है, जिसमें बड़े पैमाने पर ओले गिरने की संभावना रहेगी।
28 जनवरी का मौसम पूर्वानुमान
28 जनवरी को यह सिस्टम उत्तरपश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों पश्चिमी पंजाब, पश्चिमी हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी मध्यप्रदेश से आगे निकल जाएगा और इन मैदानी इलाकों में मौसम फिर से साफ होने लगेगा।
इस बार जैसे ही मौसम साफ होगा, तो मैदानी इलाकों में कोहरे की एंट्री की संभावना है। राजस्थान के कुछ इलाकों में पाला भी जम सकता है, लेकिन इस बार तापमान 1 डिग्री से 2 डिग्री तक ही गिरने की संभावना है।
लेकिन 28 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और नेपाल के पहाड़ी राज्यों में बड़े पैमाने पर मध्यम से भारी बारिश एवं बर्फबारी जारी रहेगी। जबकि पूर्वी पंजाब, चंडीगढ़, पूर्वी हरियाणा, संपूर्ण उत्तर प्रदेश, उत्तर और पूर्वी मध्यप्रदेश में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश होगी, कुछ जगह भारी बारिश एवं ओलावृष्टि की गतिविधियां भी होगी।
29 जनवरी से सम्पूर्ण उत्तर और मध्य भारत में मौसम साफ हो जाएगा। अगली बारिश का दौर 30 जनवरी से फिर से शुरू होने की प्रबल संभावना है।
आगे की अपडेट समय अनुसार दे दी जाएगी। पोस्ट आल क्रेडिट sahil bhatt












Leave a Reply