मौसम अपडेट – नमस्कार साथियों आज हो चुकी हैं 31 जनवरी यानि जनवरी लगभग खत्म हो चुकी हैं अबकी बार दिसंबर गर्म ही निकला है जनवरी में जाकर बर्फबारी स्टार्ट हुई है अबकी बार wd लेट आए लेकिन एक पर एक आ रहे हैं अब फिलहाल 2 wd बने हुए है पूरी जानकारी जानेंगे कहा कहा होगी तेज बारिश हमेशा की तरह सच्ची न्यूज पोर्टल पर पहली बार विजिट कर रहे है तो आप हमारे साथ डेली मौसम अपडेट की जानकारी जान सकते में विजय चाहर शुरुआत करते आने वाले कल का अनुमान
मौसम
राजस्थान के हिस्सों पर बादलो का निर्माण शुरू हो चुका है अब कुछ गरज चमक के बादल पूर्वी राजस्थान विकसित होना शुरू हो चुके हैं लेकिन इनका फैलाव बहुत कम है ऊपरी सतह मध्य प्रदेश पूर्वी यूपी बिहार,छत्तीसगढ़,झारखंड, गुजरात हिस्सों पर ऊपरी सतह के बादल छाए हुए है जो मुख्य wd आ रहा उस सिस्टम का असर आपको 2 और 3 फरवरी को दिखाएगा क्या इस wd से ज्यादा बारिश होगी वो तो ना है क्यों कि पिछले 27 को आए wd की तुलना में बहुत ही हल्का ये सिस्टम है फैलाओ के मामले पर भी इसका असर कम देखने को मिलेगा देख लेते हैं कौनसे क्षेत्र में प्रभाव ज्यादा रहने के आसार है
आज का मौसम
आज रात्रि ओर कल सुबह के बीच में पूर्वी राजस्थान के हिस्से है अलवर,जयपुर,सवाई माधोपुर,धौलपुर,करौली भरतपुर, सीकर,झुंझनू, पिलानी और नागौर के कुछ पूर्वी भागों में हल्की मध्यम बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं एक आदी जगह पर 5 से 10 मिनट तक तेज बारिश और ओलावृष्टि भी दर्ज की जा सकती है कल सुबह तक दक्षिणी हरियाणा महेंद्रगढ़,रेवाड़ी, नूह, पलवल,मेवात,गुड़गांव, फरीदाबाद,दिल्ली,झज्जर, और रोहतक के आसपास इलाके फिर पश्चिमी उत्तरप्रदेश आगरा,अलीगढ़ कल सुबह पहला बारिश का दौर आ सकता लेकिन इसके जो फैलाव है वो बहुत कम जिस से 30,40 प्रतिशत हिस्से ही प्रभावित रहने के आसार हैं 5,10 मिनट तेज बारिश का दौर नज़र आ सकता है लेकिन हम इसके बाद जीटी बेल्ट की तरफ जाए पानीपत, करनाल,कुरुक्षेत्र ऊपर चंडीगढ़ पंचकुला तक यहां भी 15 से 20% हिंसो में हल्की बारिश कल सुबह तो दर्ज की जा सकती है बड़े फैलाओ और ज्यादा बारिश के आसार 1 फरवरी तक नहीं है 1 फरवरी दोपहर बदलो का निर्माण होगा कल दोपहर बाद गरज चमक के साथ बनेंगे आगे की जानकारी आपको समय अनुसार दे दी जाएगी तब तक राम राम












Leave a Reply