कल सुबह से शुरू हुआ ताजा पश्चिमी विक्षोभ का असर राजस्थान से चलते हुए कल शाम बाद हरियाणा और पंजाब के इलाकों में पहुंचा, जिसके कारण अब तक फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, भटिंडा, तरन तारन, अमृतसर, मोगा, बरनाला, मानसा, श्री गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, नागौर, चूरू, सीकर, झुंझुनू, जयपुर, टोंक, अजमेर, पाली, पूर्वी जोधपुर, सिरोही, राजसमंद, उदयपुर, भीलवाड़ा, दौसा, अलवर, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, जींद, रोहतक, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुड़गांव, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी, मथुरा, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बागपत आदि कई जिलों में बादलवाही के बीच गरजचमक के साथ कहीं हल्की, तेज फुहारें/बौछारें दर्ज की गई हैं।
बीकानेर, हनुमानगढ़, सिरसा, हिसार जिले में कुछ जगह ओलावृष्टि भी रिकॉर्ड हुई है।
मैदानी इलाकों में आज सुबह तक दर्ज हुई बारिश के आंकड़े:
अजमेर 9mm
चूरू 6mm
बीकानेर 2mm
श्रीगंगानगर 2mm
जयपुर 1mm
कोटा 0.8mm
सिरसा (AWS) 5.0mm
महेंद्रगढ़, नारनौल 3.5mm
भटिंडा 1.6mm
हिसार 1.6mm
मानसा1.0mm
लुधियाना 0.6mm
गुरुग्राम नॉर्थकैप यूनिवर्सिटी 0.5mm
अगर हम आगे की बात करें तो अगले एक से तीन घंटे के दौरान हनुमानगढ़ के भादरा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, पटियाला, अंबाला, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, गुड़गांव, दिल्ली, बागपत, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, भरतपुर, धौलपुर, दौसा, अलवर, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, चूरू, पूर्वी नागौर, अजमेर, राजसमंद, टोंक, सवाई माधोपुर, करौली, झालावाड़, बारां, नीमच, मंदसौर, गुना, श्योपुर, शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, मुरैना जिले में बादलवाही के बीच हल्की बारिश या बूंदाबांदी की गतिविधियां बिखरे तौर पर होंगी। कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि भी संभव है।
आगे की जानकारी समय अनुसार दे दी जाएगी। पोस्ट ऑल क्रेडिट sahil bhatt












Leave a Reply