फरवरी का आखिरी दिन जाते-जाते उत्तर भारत के कई हिस्सों को अपनी तपिश का अहसास करा गया है। कल राजस्थान से लेकर उत्तर प्रदेश तक सूरज के कड़े तेवर देखने को मिले, जहां कई शहरों में तापमान ने 34-35 डिग्री के आंकड़े को छू लिया है।
गर्मी का ‘एपिसेंटर’ आज राजस्थान सबसे ज्यादा तपा है। बाड़मेर 35.0°C के साथ लिस्ट में सबसे ऊपर है। वहीं बीकानेर (34.6°C), जोधपुर (34.2°C) और चूरू (34.1°C) में भी दोपहर के समय तेज गर्मी महसूस की गई। रेगिस्तानी इलाकों में गर्मी की यह शुरुआत कल से शुरू होने वाले मार्च महीने में तेज गर्मी की एक चेतावनी की तरह है।
यूपी में भी सूरज की तपिश कम नहीं है। वाराणसी (BHU) में 34.3°C और झांसी में 34.0°C तापमान दर्ज किया गया। प्रयागराज और आगरा में भी पारा 33°C के पार चला गया है। पश्चिमी यूपी के मुकाबले पूर्वांचल और बुंदेलखंड के इलाकों में गर्मी का असर ज्यादा देखा जा रहा है।
दिल्ली में रिज (32.9°C) और सफदरजंग (32.5°C) सबसे गर्म इलाके रहे। हरियाणा की बात करें तो हिसार (32.9°C) और नूंह (32.7°C) में तापमान सबसे ज्यादा रहा। हालांकि, हाथिनकुंड बैराज (25.2°C) जैसे इलाकों में अभी भी तापमान नियंत्रित है।
पंजाब में अमृतसर सबसे ठंडा, फरीदकोट में पारा बढ़ा
पंजाब में स्थिति बाकी राज्यों के मुकाबले थोड़ी राहत भरी है। जहां अमृतसर में तापमान 27.3°C रहा, वहीं फरीदकोट 32.3°C के साथ पंजाब का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया। चंडीगढ़ और लुधियाना में पारा 29-30 डिग्री के आसपास बना हुआ है।
कुल मिलाकर, उत्तर भारत के बड़े हिस्से में अधिकतम तापमान अब 30°C से 35°C के बीच झूल रहा है। फरवरी के महीने में ही गर्मी का यह रूप बता रहा है कि इस साल कूलर और एसी की जरूरत उम्मीद से पहले पड़ने वाली है।
आने वाले दिनों में सब जगह तापमान में बड़ी बढ़ोतरी देखी जाएगी। बारिश की फिलहाल कई दिनों तक संभावना नहीं है।
मैदानी इलाकों में आज दर्ज अधिकतम तापमान:
पंजाब:
फरीदकोट 32.3°C
भाखड़ा डैम 30.7°C
लुधियाना 29.6°C
चंडीगढ़ 29.5°C
पटियाला 29.4°C
भटिंडा 29.4°C
मोहाली 28.9°C
श्रीआनंदपुर साहिब 28.9°C
होशियारपुर 28.8°C
रोपड 28.7°C
फिरोजपुर 28.3°C
सलेरन, होशियारपुर 28.2°C
बल्लोवाल 27.6°C
थीन डैम 27.5°C
अमृतसर 27.3°C
हरियाणा:
हिसार 32.9°C
नूंह 32.7°C
नॉर्थकैप यूनिवर्सिटी, गुड़गांव 32.6°C
भिवानी 32.4°C
नारनौल 32.2°C
महेंद्रगढ़ 31.5°C
सांपला, रोहतक 31.3°C
भिवानी 31.0°C
गुरुग्राम 30.9°C
चरखी दादरी 30.7°C
मानेसर 30.5°C
रोहतक AWS 29.9°C
सिरसा AWS 29.9°C
अंबाला 29.4°C
करनाल, उचानी 29.4°C
जींद 29.3°C
रोहतक 29.2°C
करनाल 28.8°C
पानीपत 27.5°C
हाथिनकुंड बैराज 25.2°C
दिल्ली:
रिज 32.9°C
सफदरजंग 32.5°C
आयानगर 32.4°C
लोदी रोड 32.2°C
नजफगढ़ 31.5°C
पालम 30.8°C
मयूर विहार 30.3°C
उत्तर प्रदेश:
वाराणसी BHU 34.3°C
झांसी 34.0°C
प्रयागराज 33.8°C
आगरा 33.2°C
बांदा 33.2°C
वाराणसी 32.8°C
अलीगढ़ 32.6°C
चित्रकूट 32.5°C
मथुरा, वृंदावन 32.3°C
सुल्तानपुर 32.0°C
लखनऊ 31.7°C
बाराबंकी 31.5°C
कानपुर बर्रा 31.3°C
गौतम बुद्धनगर 31.3°C
आजमगढ़ 31.2°C
कानपुर 31.2°C
बहराइच 31.0°C
गोरखपुर 30.8°C
इटावा 30.8°C
गाज़ियाबाद 30.6°C
अयोध्या 30.0°C
लखीमपुर खीरी 30.0°C
शाहजहांपुर 29.8°C
बलिया 29.5°C
बरेली 29.5°C
हरदोई 29.5°C
मुरादाबाद 29.0°C
मुज़फ्फरनगर 28.8°C
बिजनौर, नजीबाबाद 28.2°C
राजस्थान:
बाड़मेर 35.0°C
बीकानेर 34.6°C
जोधपुर 34.2°C
चूरू 34.1°C
फलोदी 34.0°C
जैसलमेर 33.9°C
कोटा 33.8°C
श्रीगंगानगर 32.7°C
अलवर 32.6°C
पिलानी 32.6°C
चित्तौड़गढ़ 32.4°C
भीलवाड़ा 32.1°C
अजमेर 32.0°C
जयपुर 32.0°C
सीकर 30.7°C
उदयपुर 30.1°C












Leave a Reply